Mr. Gandhi to announce his new name in front of over one lakh people at his birthday celebration in Rangiya on February 12

12 फरवरी को रंगिया में अपने जन्मदिन समारोह में एक लाख से ज्यादा लोगों के सामने श्री गांधी करेंगे अपने नए नाम की घोषणा

1 फरवरी 2019

वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल की केंद्रीय समिति ने एक बार फिर पार्टी की असम प्रदेश कमेटी के निवेदन को मान लिया है और यह फैसला किया है कि इस साल 12 फरवरी को श्री भरत गांधी का 50 वां जन्मदिन समारोह किसी अन्य प्रदेश में नहीं, अपितु असम में मनाया जाएगा.

असम प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष श्री ललित पेगू ने जानकारी दी है कि श्री भारत गांधी के जन्म दिवस समारोह के लिए रंगिया का डिस्ट्रिक्ट प्लेग्राउंड बुक कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में पार्टी के एक लाख से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। श्री पेगू ने बताया कि श्री भरत गांधी के इस जन्मदिन समारोह में दूसरी पार्टियों के भी कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। उल्लेखनीय है कि वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल श्री भरत गांधी का जन्मदिन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आजादी दिवस के रूप में मनाती है।

श्री पेगू ने बताया कि इस साल का जन्मदिन समारोह कई मामलों में ऐतिहासिक होगा। क्योंकि यह पहला जन्मदिन समारोह होगा, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता वोटरशिप मिशन की आंशिक सफलता के लिए जश्न मनाएंगे और श्री भरत गांधी की 20 साल लंबी तपस्या के लिए उनको बधाई देंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सन् 2019 का यह जन्मदिन समारोह इसलिए भी ऐतिहासिक होगा, क्योंकि श्री भरत गांधी इसी दिन अपने नए नाम की घोषणा करेंगे और अपनी 24 साल की उम्र में लिए गए संकल्प को पूरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री भरत गांधी का मत है कि हर इंसान को अपना व्यक्तित्व वृहद से वृहदतर करने के लिए लगातार आत्म सुधार करना चाहिए। यह व्यक्तित्व उसके नाम से भी इंगित होना चाहिए। इसलिए इंसान को अपना आत्म सुधारकर हर 25 साल में अपने व्यक्तित्व के अनुसार अपना नाम बदल देना चाहिए। श्री भरत गांधी ने यह परंपरा अपने आप से शुरू की। इसीलिए 25 साल की उम्र में उन्होंने अपना नाम पहली बार बदला और राष्ट पुत्र के रूप में अपने नाम को बदल कर भरत गांधी बने। इस साल 12 फरवरी को 50 साल के होने जा रहे श्री भारत गांधी अपने अपने संकल्प के अनुसार अपने नए नाम की घोषणा करेंगे। यह नाम 75 साल की उम्र तक चलेगा और इसके बाद उनका नाम तीसरी बार बदल जाएगा जो अंत तक चलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *